Chhattisgarh : छुरिया में सड़क दुर्घटना में 4 युवाओं की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

0
267
Chhattisgarh : छुरिया में सड़क दुर्घटना में 4 युवाओं की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रायपुर, 17 जुलाई 2023 : राजनांदगांव जिले के छुरिया में बोईरडीह स्थित एक पुल में दो मोटर साइकिल की भिड़ंत में चार युवाओं की मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। हादसे में हितेश चौरे, दिलीप गोड़, शिव नेताम और मोमेन कुंजाम की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल तिलक मंडावा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और उचित इलाज के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here