अक्षय कुमार की OMG-2 का विरोध,फिल्म पर बैन लगाने की मांग

0
334
फिल्म OMG-2 का विरोध, अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने वाले को इनाम देगी राष्ट्रीय हिंदू परिषद

आगरा : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (actor akshay kumar) की फिल्म ओ माय गॉड 2 (OMG-2)11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, फिल्म के कुछ सीन पर हिंदू संगठनों की ओर से आपत्ति जताई गई है। हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए उस सीन को हटाने की मांग की है।

फिल्म OMG-2 के विरोध में प्रदर्शन,अक्षय कुमार के मुंह पर थप्पड़ मारेने पर 10 लाख रुपए का इनाम

आगरा में गुरुवार को राष्ट्रीय हिंदू परिषद (National Hindu Council) भारत ने फूल सैयद चौराहे पर फिल्म (OMG-2) के विरोध में प्रदर्शन किया। एक्टर अक्षय कुमार (actor akshay kumar)के पोस्टर पर कालिख पोती। उसके बाद उनका पुतला फूंका। पदाधिकारियों की ओर से ऐलान किया गया कि जो भी व्यक्ति अक्षय कुमार के मुंह पर थप्पड़ मारेगा या उनके चेहरे पर थूकेगा। उसको 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

राष्ट्रीय हिंदू परिषद (National Hindu Council) के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने बताया, ओएमजी 2 फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत का रोल निभा रहे हैं। इस रोल में अक्षय कुमार ने भगवान शिव के रूप में कई ऐसे काम किए हैं, जो भोलेनाथ की छवि को खराब करता है।

सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार से फिल्म पर बैन लगाने की मांग

भगवान शिव के रूप में अक्षय कुमार दुकान से कचौड़ी खरीदते हैं। गंदे तालाब के पानी में नहाते दिख रहे हैं। इस तरह के सीन को देखकर हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार से फिल्म पर बैन लगाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फिल्म पर बैन नहीं लगता है तो हिंदू परिषद इसके विरोध में आंदोलन तेज करेगी।

संगठन के अध्यक्ष ने ऐलान किया कि अगर फिल्म रिलीज होती है तो सिनेमा हॉल में जाकर इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई अक्षय कुमार को थप्पड़ मारता है या उसके चेहरे पर कालिख पोतता है या उनके मुंह पर थूकेगा तो उसे 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here