BIG NEWS: एक राज्यसभा सीट के लिए 15 सितंबर को उपचुनाव…

0
309

नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश से एक वर्तमान राज्यसभा सदस्य के निधन के बाद खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव 15 सितंबर को होगा। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरद्वार दुबे का 26 जून को निधन हो गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल नवंबर, 2026 में समाप्त होना था। दुबे ने 26 नवंबर, 2020 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि इस उप चुनाव के लिए 29 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी। स्थापित परंपरा के अनुसार, मतगणना 15 सितंबर को शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here