Chhattisgarh Politics : डड़सेना सिन्हा कलार समाज ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से 5 सीटों पर प्रतिन‍िधित्‍व देने की मांग रखी

0
280
Chhattisgarh : डड़सेना सिन्हा कलार समाज ने कांग्रेस से 5 सीटों पर प्रतिन‍िधित्‍व देने की मांग रखी

होरी जैसवाल

रायपुर(Chhattisgarh Politics)। छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से प्रदेश के पांच सीटों पर प्रतिन‍िधित्‍व देने की मांग की है।

शनिवार को शंकर नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में डड़सेना सिन्हा कलार समाज के प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा के नेतृत्व में पदाध‍िकार‍ियों ने कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात की। इस दौरान युवराज सिन्हा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में डड़सेना सिन्हा कलार समाज को 5 सीटें देने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा गया।

इसे भी पढ़ें :-Chhattisgarh : विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी वाड्राफनगर मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा को समुचित आश्वासन दिया। मुलाकात करने वाले में प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा, युवा मंच प्रदेश अध्याय डागेशवर सिन्हा,युवा मंच प्रदेश उपाध्यक्ष नंदू सिन्हा,कौशल सिन्हा, तरुण सिन्हा,दीपक सिन्हा, कुंदन कुमार सिन्हा,रिखी राम सिन्हा अमरकांत सिन्हा जितेन्द्र सिन्हा, रोशनी सिन्हा, अंबिका सिन्हा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here