spot_img
Homeराज्यछत्तीसगढ़CG News : रायपुर में थदड़ी का रंगारंग कार्यक्रम

CG News : रायपुर में थदड़ी का रंगारंग कार्यक्रम

होरी जैसवाल

रायपुर(CG News) 07 सितंबर 2023: भारतीय सिंधु सभा, सिंधु संस्कार सेवा समिति (महिला विंग) द्वारा रायपुर की तेलीबांधा पंचायत में थदड़ी का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य अजीत कुकरेजा थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान झूलेलाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी का विशेष सहयोग रहा । इस रंगारंग कार्यक्रम में लड़ा एवं डांडिया प्रतियोगिता रखी गई। इसमें 15 टीमों ने भाग लिया, जो इस प्रकार थी:

इसे भी पढ़ें :-CG NEWS : ऐतिहासिक नगरी सिरपुर की प्रसिद्धि को मिल रही अंतर्राष्ट्रीय पहचान – मंत्री अकबर

जय जीवनी ग्रुप,एसएसडी धाम, दिया लालवानी ग्रुप, आनंद नगर सुखमणि महिला विंग, तेलीबांधा महिला विंग, कविता चावला ग्रुप, देवपुरी दरबार ग्रुप, एसएसडी धाम देवेंद्र नगर ग्रुप,काव्या शादीजा ग्रुप,देवेंद्र नगर दरबार ग्रुप, वाहेगुरु ग्रुप, सेवा पथ ग्रुप, झूलन जो ग्रुप, पायल जसवानी, रवि ग्राम पंचायत ग्रुप

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वाहेगुरु ग्रुप ने हासिल किया, जिसे 3100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। दूसरा स्थान जया जीवनानी ग्रुप एसएसडी धाम को मिला, जिसे 2100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। तीसरा स्थान आनंद नगर सुखमणि महिला ग्रुप को मिला, जिसे 1100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।

इसे भी पढ़ें :-CG NEWS : ऐतिहासिक नगरी सिरपुर की प्रसिद्धि को मिल रही अंतर्राष्ट्रीय पहचान – मंत्री अकबर

सभी सहभागी टीमों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष डिंपल शर्मा ने बताया की इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ समाज के 10 दिव्यांग बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इनमें राजेश परसरामानी, कुमारी निर्मला जसवानी, वंश पॉपटाणी, आकृति हबलानी, तरुण आडवाणी, प्रेमा जेठानी, सुनील मोटवानी और रिंकू डोडवानी शामिल हैं।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुरलीधर मखीजा, आनंद कुकरेजा, अशोक नेनवानी, देवानंद शर्मा, बसंत कुकरेजा, अशोक मखीजा, अमर गिद्वानी, प्रहलाद शादीजा, ओमप्रकाश तीर्थानि, प्रताप थाथारवानी, झामनदास बजाज, महेश माता, राजकुमार सोनी, सुरेश सचदेव और राधा राजपाल आदि विशेष अतिथि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :-Raipur : स्काउट दल को जम्बूरी गतिविधि के लिए दक्षिण कोरिया के गवर्नर ने किया सम्मानित

कार्यक्रम में जजमेंट राशि बलवानी, जूही दरयानी, महक लोहाना, बबीता रोहरा और शोभा कुकरेजा ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मती रेखा कुकरेजा, सुनीता तीर्थानि, शकुंतला लखवानी, मोहनी खुबवानी, राजकुमारी डिंगवानी, सविता ओच्चवानी, रेशमा मखीजा, सरला रमानी, बबीता नेभानी, शोभा वाधवानी, वंदना रतनानी, माधुरी महिला विंग और समस्त महिला विंग उपस्थित थी।

इस आयोजन में प्रमुख सहयोगी संस्थाएं इस प्रकार थी: सारथी ग्रुप, दिव्या ज्योति ग्रुप, सेवा पथ, एसएसडी धाम, देवेंद्र नगर पंचायत, महावीर नगर पंचायत, तेलीबांधा पंचायत, एक पल और शंकर नगर पंचायत। महिला विंग आनंद नगर महिला विंग। कार्यक्रम का सफल संचालन कंचन देवानी और रेनू मनुजा ने किया।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img