Raipur: 15 किलोग्राम गांजा के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार…

0
200

रायपुर: 15 किलोग्राम गांजा के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक थाना खरोरा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सारागांव स्थित निलजा मोड़ के पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अजय कुमार डहरिया निवासी पलारी बलौदाबाजार का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अजय कुमार डहरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 किलो 970 ग्राम गांजा कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 653/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भैसा स्थित बगुलामुखी मंदिर के पास गांजा के साथ आरोपी आरोपी ईश्वर जांगड़े को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 किलो 125 ग्राम गांजा कीमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 654/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपी- (01) अजय कुमार डहरिया पिता बकशुराम डहरिया उम्र 30 साल निवासी कुसमी थाना पलारी बलौदाबाजार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here