CG Assembly Elections: आचार संहिता से पहले खरगे और प्रियंका कांग्रेस नेताओं को देंगे जीत का मंत्र…

0
198

रायपुर: छत्तीसगढ़ में चुनावी रण को साधने के लिए एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस के बड़े राष्ट्रीय नेताओं का दौरा होगा। चार अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रायगढ़ में भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, वहीं छह अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांकेर में नगरीय और पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी।

आचार संहिता के पहले यह दोनों सभाएं महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इससे पहले दुर्ग में 21 सितंबर को चुनावी सभा में केंद्र सरकार पर हमला बोला था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव दौरे के दौरान प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के स्थानीय निकायों में कांग्रेस का कब्जा है।

प्रियंका गांधी कांकेर में जनप्रतिनिधियों को चुनावी मंत्र देगी। खरगे उसी जगह पर आमसभा को संबोधित करेंगे, जहां 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा ली थी। रायगढ़ के कोड़ातराई में आयोजित इस सभा में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद खरगे व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के 82 चयनित विकासखंडों में निर्मित होने वाले जैतखाम का शिलान्यास होगा तथा शासन की विभिन्न योजना के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को नौ करोड़ आठ लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व सहायता राशि वितरित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here