BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश को जवानो ने किया नाकाम

0
205
BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश को जवानो ने किया नाकाम

सुकमा। चुनाव आयोग के विधानसभा चुनाव 2023 के तारीखों की घोषणा के साथ छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होना है। इसी बीच विधानसभा चुनाव 2023 से पहले नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को जवानो ने नाकाम कर दिया है।

इसे भी पढ़ें :-Punjab : एनआईए अदालत ने खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह की भूमि को जब्त करने का आदेश दिया

मिली जानकरी के अनुसार, बता दें कि पोलमपल्ली इलाक़े में जवानों ने IED बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, जवानों को नुक़सान पहुंचाने की मंशा से IED लगाया गया था। लेकिन, नक्सलियों के इस प्लान पर जवानों ने पानी फेर दिया है। सर्चिंग पर निकले CRPF की 74वीं बटालियन व DRG द्वारा कार्रवाई की गई है। वहीं, मौक़े पर IED को ब्लास्ट कर नष्ट किया गया है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। SP किरण चव्हाण ने मामले की पुष्टि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here