CG Politics : भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुसरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र दुनिया का सबसे झूठा दस्तावेज, कांग्रेस ने गंगाजल की गरिमा गिराने का काम किया है। कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ बड़ा छल किया प्रदेश की महिलाएं बहुत दुखी हैं।
शक्ति और भक्ति के पर्व के अवसर पर हम सब इस संकल्प के साथ विदा हो रहे है कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में दोबारा नहीं आएंगी। कांग्रेस की सरकार युवाओं का बेरोजगारी भत्ता खा गई। युवाओं का रोजगार छीन लिया। महिलाओं और युवाओं को छलने वाली यह सरकार अब नहीं चाहिए।