CG Assembly Election 2023: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 10 विधायकों की कटी टिकट….

0
449

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज 53 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने दूसरी लिस्ट में कुल 53 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इससे पहले 30 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए थे। य़ानी कुल मिलाकर कांग्रेस ने 83 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

आज जारी हुई लिस्ट में 10 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं, वहीं कुल 17 नए चेहरों को मौका मिला है। सबसे खास ये है कि पार्टी ने अब जबकि मतदान में एक महीने से भी कम समय बाकी है, तब भी सात सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। दरअसल, ये वो सात सीटें हैं, जो पार्टी की आंतरिक सर्वे में डेंजर जोन में हैं। सात में से छह सीटों पर तो कांग्रेस के विधायक हैं, जबकि एक पर भाजपा विधायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here