Rajasthan Assembly Elections: मतदान शुरू, 1862 उम्मीदवार चुनाव मैदान में…

0
197

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा की 199 सीट पर चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हुआ। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, ‘‘मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा।’’

उन्होंने बताया क­ िराज्य में कुल 36,101 स्थानों पर 51,507 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जहां 5,26,90,146 मतदाता प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बालोतरा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (सरदारपुरा), पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (झालरापाटन), पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (टोंक), कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोंिवद ंिसह डोटासरा (लक्ष्मणगढ़), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल (खींवसर) प्रमुख उम्मीवारों में शामिल हैं।

कुल 1862 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए राजस्थान पुलिस के 70000 जवानों सहित 1.70 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 2,74,846 मतदान कर्मी मतदान कराएंगे।
गंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत ंिसह कुन्नर के निधन के बाद वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। कांग्रेस को उम्मीद है कि वह राज्य में प्रत्येक चुनाव में सरकार बदलने के ‘रिवाज’ को बदलते हुए अपना ‘राज’ (सरकार) कायम रखेगी। वहीं भाजपा उम्मीद कर रही है कि चुनावी लड़ाई में ‘कमल’ खिलेगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here