CG Politics : भाजपा बुरी तरह से चुनाव हार रही है इसलिए अभी से बहाना तलाश रही है-कांग्रेस

0
228
CG Politics : भाजपा बुरी तरह से चुनाव हार रही है इसलिए अभी से बहाना तलाश रही है-कांग्रेस

CG Politics : भाजपा के निर्वाचन आयोग से शिकायत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा सरकार के जनकल्याणकारी काम और कांग्रेस के घोषणा पत्र के आगे मोदी की गारंटी फेल हो गई। सभी वर्गों ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया और कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीत कर फिर सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा नेताओं को प्रदेश में बुरी तरह से चुनाव हारने के संकेत मिल गई है। पाटन से विजय बघेल को टिकट देकर भाजपा ने बलि का बकरा बनाया था और बीजापुर से महेश गगडा अपनी जमानत बचा ले ये बड़ी बात होगी। चुनाव परिणाम आने से पहले दोनो अपनी इज्जत बचाने के लिए अब अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करके हार का बहाना तैयार कर रहे है।

इसे भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री बघेल की उम्मीदवारी रद्द कर अयोग्य घोषित करें, आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए : BJP

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस सरकार जनता से किय हर वादे को पूरा करेगी भाजपा का झूठ परपंच नहीं चला। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही मोदी की गारंटी वाले फार्म को कूड़ादान में फेंक दिये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा जनता का विश्वास जीतने में नाकाम रही है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने झूठ मनगढ़ंत आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटकने का जो षड्यंत्र रचा था। जनता उस षड्यंत्र को समझ गई और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके षड्यंत्रकारी भाजपाइयों को सबक सिखाई है।

इसे भी पढ़ें :-BIG NEWS: कबाड़ की दुकान में विस्फोट में तीन लोग घायल, इमारत खाली कराई गई

प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुआ है भाजपा ने कई बार प्रदेश के चुनाव को प्रभावित करने के लिए सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश किया है भाजपा के बड़े नेता छत्तीसगढ़ जाकर जिस प्रकार से उन्मादी बयानए भड़काऊ बयान दिए जनता ने सबको खारिज कर दिया। प्रदेश में कांग्रेस की फिर सरकार बनने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here