Big News: बीजेपी की बंपर जीत के बाद, भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत…

0
218

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं। पार्टी हेडक्वार्टर में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी है। भाजपा के कई प्रमुख नेता भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here