MP News : क्षिप्रा में एक के बाद एक 8 सिलेंडर में विस्फोट, दो घायल

0
196
MP News : क्षिप्रा में एक के बाद एक 8 सिलेंडर में विस्फोट, दो घायल

इंदौर : एमपी (MP) में आए दिन कुछ न कुछ हादसे हो रहे है। अब इंदौर शहर में जोरदार धमाके के साथ कई गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप का माहौल पैदा हो गया है। गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट के उपरांत आग लग गई, इस हादसे में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है।

इसे भी पढ़ें :-बेटी की मौत से दुखी…परिवार के 3 लोगों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

बता दें कि शुक्रवार दोपहर इंदौर जिले के क्षिप्रा इलाके में ये दुर्घटना हुई है, जिले के क्षिप्रा में एक दुकान में रखे कई गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट के उपरांत आग लगी। एक के उपरांत एक 8 धमाके हुए। धमाके इतने तेज थे कि दुकान की दीवारें भी गिर गई।

इसे भी पढ़ें :-ABVP 69th Convention : आने वाले 25 वर्षों में भारत विश्व गुरु बनेगा -अमित शाह

मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गए। वही 8 गैस सिलेंडर फटने से दुकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सटी दो अन्य दुकानों में भी आग लग गई। घटना के उपरांत इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया।

खबरों का कहना है कि इससे पहले भी इंदौर में हादसे हो चुके है। कल ही मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के खजराना क्षेत्र में ऐसा ही एक दुर्घटना हुई थी यहां एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के साथ फट गया था इस हादसे में एक युवती घायल हुई थी उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here