spot_img
HomeBreakingCM विष्णु देव साय से श्री सुदर्शन संस्थानम के सदस्यों ने की...

CM विष्णु देव साय से श्री सुदर्शन संस्थानम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 26 दिसम्बर 2023 : मुख्यमंत्री (CM) विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में सुदर्शन संस्थानम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के सुदर्शन संस्थानम शंकराचार्य आश्रम रावांभाठा में आयोजित हिन्दूराष्ट्र धर्मसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने संस्थान के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि धर्म गुरु गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में धर्मसभा का आयोजन रावांभाठा में किया जा रहा है। इस अवसर पर सीमा तिवारी, चित्ररेखा साहू, टीकाराम साहू और चंदेश्वर पटेल भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img