Chhattisgarh: ग्रीटिंग कार्ड्स लेने घर से नहीं मिला पैसा, नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

0
232

बिलासपुर: नए साल में दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड्स देने के लिए पैसे न मिलने से नाराज नाबालिग फांसी पर झूल गया. मृतक छात्र 5वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा था. मृतक बच्चे के मां-बाप कमाने बाहर गए हैं, पढ़ाई के लिए नाबालिग को उसकी दादी के पास छोड़कर गए थे. छात्र ने नए वर्ष में ग्रीटिंग कार्ड्स के लिए अपनी दादी से पैसे मांगे थे, पैसे न मिलने से वह नाराज था. घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी की है. पचपेड़ी पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है.

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में रहने वाले मनमोहन केवट कुछ माह पहले अपनी पत्नी व अन्य बच्चे को लेकर बाहर कमाने खाने चले गए. अपने 11 वर्षीय बेटे उमेश केवट को घर में अपनी मां के पास छोड़कर गए थे, वह कक्षा 5वीं में पढ़ाई करता था.

बीते 1 जनवरी की शाम उसने अपनी दादी से दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड देने के लिए पैसे की मांग की, जब दादी ने पैसा देने से इंकार किया, तब वह घर की छत की दूसरी मंजिल में चला गया और पंखे में रस्सी बांध फांसी पर झूल गया. जब वह बहुत देर तक छत से नीचे नहीं आया, तब उसकी दादी उसे ढूंढते हुए गई, तो उमेश फांसी पर लटका देख शोर मचाने लगी, आसपास के लोग आए, और घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here