उप मुख्यमंत्री अरूण साव 8 जनवरी को सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली जिले के भ्रमण पर

0
282
उप मुख्यमंत्री अरूण साव 8 जनवरी को सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली जिले के भ्रमण पर

रायपुर, 7 जनवरी 2024 : उप मुख्यमंत्री अरूण साव 8 जनवरी को सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 जनवरी को सुबह सवा दस बजे रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शासकीय विमान से सरगुजा के लिए प्रस्थान करेंगी।

वे सुबह साढ़े 11 बजे अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के साथ संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री के साथ अंबिकापुर से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे अपरान्ह 3ः20 बजे बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री साव शाम साढ़े छह बजे सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर से मुंगेली जिले के जरहागांव के लिए रवाना होंगे। वे शाम सात बजे जरहागांव में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात आठ बजे जरहागांव से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। साव रात साढ़े आठ बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here