Raipur : राजधानी रायपुर के काली माता वार्ड (वार्ड क्रमांक 11) के पार्षद अमितेष भारद्वाज के द्वारा अब वार्ड की सफाई के लिए किराये की जेसीबी वाहन करेंगे।
दरअसल, पार्षद अमितेष भारद्वाज के द्वारा आरोप लगया गया है कि उनके द्वारा लगातार सफाई संबधित कार्य के लिए जोन क्रमांक 03 के अधिकारियों से जेसीबी की मांग किया जा रहा हैं लेकिन उनके द्वारा रोजाना अलग अलग बहाना लगाकर वार्ड में सफाई के लिए जेसीबी वाहन नहीं दिया जा रहा हैं।
इसे भी पढ़ें :-देश और समाज के निर्माण में समर्पण के साथ कार्य करे : राज्यपाल हरिचंदन
जिस पर पार्षद अमितेष भारद्वाज ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह जनता से इसके लिए चंदा एकत्रित कर किराये की जेसीबी लेंगे और वार्ड में सफाई करवायेंगे।
पार्षद ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अधिकारियों को बधाई देते है कि किस तरह से कार्य को प्रभावित किया जाता है यह अधिकारियों से अच्छा कोई नहीं जानता जिसके लिये पार्षद काम ना करने वाले अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित करेंगे।








