BIG NEWS: राजनाथ सिंह ने प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में की साफ सफाई…

0
269

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार को ‘स्वच्छता अभियान’ में भाग लिया। स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह हनुमान सेतु मंदिर के नाम से जाने जाने वाले मंदिर में सुबह पहुंचे और उन्होंने झाड़ू से फर्श साफ किया एवं फर्श पर गिरे फूल उठाएं। उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा भी की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मंदिरों और धार्मिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाने का आग्रह किया है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ंिसह ने संवाददाताओं से कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाना देशवासियों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में न केवल देश बल्कि पूरी दुनियाभर से लोग भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here