CG News : बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदराज ने मंगलवार को कहा कि बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी में हमारे जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वही जगह है, जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी।
इसे भी पढ़ें :-Chandigarh Mayor Election: भाजपा उम्मीद्वार मनोज सोनकर ने जीता महापौर पद का चुनाव
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर मंगलवार सुबह अचानक से हमला कर दिया। इस घटना में चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों को चोपर से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन घटना के बाद सभी को जगदलपुर से वायु सेना के चोपर की मदद से बीजापुर से ही रायपुर ले जाने की बात कही जा रही है। कोबरा बटालियन और डीआरजी के जवानों के साथ अब भी मुठभेड़ जारी है।








