Raipur: प्रदेश सरकार ने धान खरीदी की तिथि बढ़ाई, अब इस तारीख तक बेच सकते हैं धान…

0
219
अब तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने धान खरीदी की तिथि बढ़ा दी है। अब कृषक 4 फरवरी तक धान बेच सकते हैं। सबसे बड़ी और खास बात ये है कि अब शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी होगी।

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने धान खरीदी की तिथि बढ़ा दी है। अब कृषक 4 फरवरी तक धान बेच सकते हैं। सबसे बड़ी और खास बात ये है कि अब शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी होगी। सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 4 फरवरी रविवार तक धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

CM ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को 4 फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश यानी शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here