मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन पर ग्राम कुरुवा में हुआ आत्मीय स्वागत

0
197
On the arrival of Chief Minister Vishnu Dev Sai, cordial welcome was given in village Kuruva.

रायपुर, 08 मार्च 2024 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कुरुवा पहुंचने पर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। ग्राम कुरुवां में निर्मित हेलीपैड पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सासंद संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सिया राम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here