दैनिक पंचांग व राशिफल:- सोमवार 11 मार्च 2024

0
140

-:आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया:-

-:पंचाग:-
फाल्गुन मासे, शुक्ल पक्ष,
तिथि प्रथम 10:44:23
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 23:01:42
योग शुभ 11:56:22
करण बव 10:44:23
करण बालव 20:56:11
वार सोमवार
चन्द्र राशि मीन
सूर्य राशि कुम्भ
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर नल
विक्रम संवत 2080 विक्रम संवत
शक संवत 1945 शक संवत

-:राशिफल:-

मेष राशि:- आज घर-परिवार में तनाव संभव है। चोट व दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। झंझटों में न पड़ें।

कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ चं चन्द्रमसे नम:’ का जप करें।

वृष राशि:- आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। मस्तिष्क पीड़ा संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। लाभ होगा।

कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ अं अंगारकाय नम:’ का जप करें।

मिथुन राशि:- आज भवन निर्माण संबंधी कार्य बनेंगे। उन्नति होगी। विवाद न करें। धनार्जन होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ अं अंगारकाय नम:’ का जप करें।

कर्क राशि:- आज भ्रमण व मनोरंजन के कार्यक्रम बनेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। अस्वस्थता संभव है।

कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ अं अंगारकाय नम:’ का जप करें।

सिंह राशि:- आज घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर टलेंगे, धैर्य रखें।

कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ सों सोमाय नम:’ का जप करें।

कन्या राशि:- आज आशंका-कुशंका से बाधा संभव है। प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ कें केतवे नम:’ का जप करें।

तुला राशि:- आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। विवाद से बचें। परिवार की चिंता रहेगी। कुसंगति से हानि होगी।

कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ अं अंगारकाय नम:’ का जप करें।

वृश्चिक राशि:- आज भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।

कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ का जप करें।

धनु राशि:- आज व्ययवृद्धि से तनाव होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। झंझटों से दूर रहें। कुसंगति से बचें। हानि होगी।

कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ सों सोमाय नम:’ का जप करें।

मकर राशि:- आज बकाया वसूली होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। लाभ होगा।

कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ ह्रीं सूर्याय नम:’ का जप करें।

कुम्भ राशि:- आज नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। परिवार में अनबन हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।

कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ अं अंगारकाय नम:’ का जप करें।

मीन राशि:- आज धार्मिक कृत्य संपन्न होंगे। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

कल्याणकारी उपाय- ‘ॐ अं अंगारकाय नम:’ का जप करें।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया जी से सीधे संपर्क करें सम्पर्क सूत्र:- 7879372913
———————————————————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here