नीतीश कैबिनेट का विस्तार : 21 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ 

0
165
नीतीश कैबिनेट का विस्तार : 21 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ 

पटना: बिहार (Bihar) में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी 21 नए मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इसी के साथ अब नीतीश मंत्रिमंडल में कुल 30 विभागीय मंत्री हो गए हैं।

बताते चलें कि बीजेपी और जदयू के गठबंधन के बाद जब सरकार बनी तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा और जदयू नौ विधायक मंत्री बनाए गए। अब मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान कल 21 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में सभी नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण कर लिया है।

इसे भी पढ़ें :-राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन 30 अप्रैल 2024 तक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में 21 नए चेहरों के शामिल होने के बाद अब कुल 30 मंत्री हो गए हैं। आज नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 21 नए चेहरों में रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार बबलू, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, दिलीप कुमार जायसवाल, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी मंडल, सुनील कुमार, जनक राम, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता और संतोष कुमार सिंह शामिल हैं। इनमें बिल्कुल नया नाम महेश्वर हजारी है।

इसे भी पढ़ें :-पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी : मंत्री ओपी चौधरी

भाजपा कोटे से मंत्री बने नीरज सिंह बबलू ने शपथ लेने के बाद प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। इनसे पहले भाजपा कोटे से रेणु देवी और मंगल पांडेय ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं जदयू कोटे से अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वह महागठबंधन सरकार में भी मंत्री थे। बीजेपी कोटे से नीतीश मिश्रा और हरि सहनी ने मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here