BIG NEWS: CM केजरीवाल 2 जून को करेंगे सरेंडर, दिल्ली की जनता के नाम संदेश जारी…

0
274

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बताया कि वे 2 जून को सरेंडर करने जा रहे हैं। दिल्ली की जनता के नाम संदेश में केजरीवाल ने कहा कि वे तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं।

केजरीवाल ने खुद बताया कि वे 2 जून को दिन में 3 बजे सरेंडर करने के लिए अपने निवास से निकलेंगे। दिल्ली के सीएम ने लोगों ने भरोसा दिलाया कि वे जेल से ही जनता की भलाई के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने जो वादे किए हैं, उनको निभाते रहेंगे। साथ ही लोगों से अपील की कि वे उनके बूढ़े माता-पिता के लिए दुआएं करें। केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता को बहुत मजबूत बताया और कहा कि हर मुश्किल समय में उन्होंने साथ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here