Video Viral: जिंदगी की कोई परवाह नहीं, हवा में लटकने लगी लड़की…

0
575

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लगता है कि इस लड़की को तो अपनी जिंदगी की कोई परवाह ही नहीं है। वायरल वीडियो में नजर आता है एक लड़का और लड़की किसी बिल्डिंग की छत पर खड़े हैं। उस छत पर लड़का लेट जाता है और लड़की उसका हाथ पकड़ते हुए छत से नीचे की तरफ लटकने की शुरूआत करती है।

इसके बाद कुछ ही देर में लड़की उस लड़के का हाथ पकड़कर पूरी तरह से लटक जाती है और हवा में झूलने लगती है। इस दौरान उन्होंने किसी भी तरह की सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया है। अगर लड़का या लड़की का ग्रिप कमजोर होता है और हाथ छूटता है तो लड़की सीधे नीचे की तरफ गिरेगी जिससे उसकी जान भी जा सकती है।

मगर वीडियो में लड़की के हाव-भाव देखकर तो ऐसा ही लगता है जैसे उसके जिंदगी से प्यार ही नहीं है। वीडियो को माइक्रो बलॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर प्रिंस नाम के शख्स ने अपने अकाउंट @Prince__0033 से शेयर करते हुए लोगों से इस पर प्रतिक्रिया मांगी है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है।

वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- अभी वो गिर जाए तो सारी मौज-मस्ती निकल जाएगी। दूसरे यूजर ने लिखआ- इन्हें बेल्ट से मारना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- इन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- कैसे पागल लोग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here