Chhattisgarh : जादू-टोने के शक में पूर्व सरपंच की बेरहमी से हत्या, फैली सनसनी

0
280
Chhattisgarh : जादू-टोने के शक में पूर्व सरपंच की बेरहमी से हत्या, फैली सनसनी

Chhattisgarh। छत्तीसगढ़ से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है दरअसल, दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में जादू-टोने के शक में पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने मिलकर धारदार हथियार से वार कर पूर्व सरपंच को मार डाला है। फिलहाल पुलिस शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

इसे भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री साय ने ‘वित्तीय शिक्षा पुस्तिका’ का किया विमोचन

वहीँ, दंतेवाड़ा के ASP आरके एर बर्मन ने बताया कि जल्द ही प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि जादू-टोने के शक में हत्या हुई है। नक्सल घटना नहीं है। आपसी रंजिश में इसे मारा गया है। जांच जारी है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here