पीएम जनमन योजना: विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

0
189
PM Janman Yojana: People of special backward tribes are getting the benefits of schemes

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष पहल की जा रही है। पीएम जनमन योजना के अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के चिन्हाकिंत गांवों में जनजातिय परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम बल्दाकछार एवं अवराई में आयोजित शिविर में नया आधार कार्ड तथा नवनीकरण के 07 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसके अलावा शिविर में आयुष्मान के 18 नए कार्ड, जनधन खाता के 07 नए खाते खोले गए। इसी प्रकार 04 नए राशन कार्ड तैयार कर परिवारों को दिया गया।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 34 किसानों का पंजीयन किया गया। वहीं 15 श्रम कार्ड बनाएं गए साथ ही 22 श्रम कार्ड का नवनीकरण किया गया है। जाति प्रमाण पत्र बनाकर के 06 आवेदकों को दिया गया।

शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प भी लगाया गया। कैम्प में बीपी, शुगर, आंख, खून की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां भी वितरित की गई तथा विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

गौरतलब है कि पीएम जनमन योजना का मूल उद्देश्य कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी), परिवारों और बस्तियों तक बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को पहुंचाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थितियों में सुधार करना है।

इस योजना अंतर्गत कमजोर जनजाति समूहों के बसाहटों में विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, आंगनबाड़ी के माध्यम से पोषण, आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here