Chhattisgarh: पुलिसकर्मी की कार से शराब तस्करी, 10 पेटी देसी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

0
302

बिलासपुर: सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक अपनी लक्जरी कार से देसी शराब की तस्करी करा रहा था. इसकी सूचना पर मोपका पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं कार से 10 पेटी देसी शराब, खाकी वर्दी, एक प्लास्टिक केन, लाठी, खाकी रंग का बॉडीगार्ड कपड़ा, आरक्षक के नाम की बैंक पासबुक, उसका आईडी कार्ड जब्त किया गया है. वहीं इसकी भनक लगते ही मामले में शामिल आरक्षक नीलकमल राजपूत पेट्रोलिंग वाहन को छोड़कर भाग निकला है. सरकंडा पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

मोपका पुलिस के मुताबिक, सोमवार की देर रात देसी शराब की तस्करी की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस की टीम ने मोपका चौक पर घेराबंदी की. मुखबिर के बताए अनुसार चिल्हाटी मोड़ की ओर से आ रही रेनाल्ट कार को पुलिस ने रोका और कार सवार बलराम यादव निवासी कंसा चौक टिकरापारा और नवीन बोले उर्फ भज्जी निवासी दयालबंद गुरुनानक स्कूल के सामने को पकड़ा.

पूछताछ में दोनों गोलमोल जवाब देने लगे. पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें पांच बोरियों में 480 पाव देसी शराब का जखीरा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर युवकों को थाने ले आई. थाने में कड़ाई से पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत के कहने पर शराब लेकर आ रहा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here