ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर की दानपेटी से निकली धमकी भरी चिट्ठी….लिखा है ‘मेरा अगला टारगेट मुकेश अंबानी…’

0
341
A threatening letter was found in the donation box of Achleshwar temple in Gwalior...It says 'My next target is Mukesh Ambani...'

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अचलेश्वर महादेव की दान पेटी खोलने के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दान पेटी में मुकेश धीरूभाई अंबानी को धमकी दी गई। जब दान की रकम की गिनती की गई तो एक स्टांप पर लिखा हुआ था कि मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरूबाई अंबानी।

बता दें कि स्टांप पर पता भी लिखा हुआ है, जिसमें किसी मनोज शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा निवासी बालाजी विहार गुढ़ी गुढ़ा का नाका, कंपू ग्वालियर लिखा हुआ है। स्टांप निकलने के बाद प्रबंधन ने इसे पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह स्टांप तब निकला, जब अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियों में आए दान की रकम की गिनती की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें :-वन मंत्री कश्यप से शोधार्थी कुशाग्र मेश्राम ने की मुलाकात

अचलेश्वर मंदिर के दान-पत्र एक महीने बाद रविवार की सुबह खोले गए। इस माह चढ़ावे के रूप में अचलनाथ भक्तों ने उनकी गुल्लक में छह लाख 53 हजार 450 रुपये अर्पित किए हैं, जो कि पिछले महीने की तुलना एक लाख पांच हजार एक सौ पचास रुपये अधिक हैं। इसमें सावन महीने के पहले व दूसरे सोमवार की चढ़ौत्री भी शामिल है। दोनों सोमवारों को 50-50 हजार रुपये की धनराशि चढ़ौत्री के रूप में आई हैं। दान पत्र में 20 ग्राम और 10 ग्राम चांदी के सिक्के भी निकले हैं। इस महीने भक्तों ने चढ़ौत्री के साथ-साथ अपनी समस्याओं को पत्र भी भगवान अचलनाथ के चरणों में निराकरण के लिए अर्पित किए हैं। इनमें घरेलू और पारिवारिक समस्या से जुड़े हैं।

इसे भी पढ़ें :-नवीन शिक्षा नीति, युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने का साधन: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

दान-पात्र में भगवान अचलनाथ के भक्तों की अर्जी के पत्र निकले हैं। एक भक्त ने लिखा है कि मुझे तीन हजार रुपये की आवश्यकता है। मैं यह रुपये हार गया हूं, मेरी व्यवस्था कर दो। इसके अलावा घर परिवार की समस्या से जुड़े पत्र हैं। एक पत्र में युवती के नाम का भी निकला है। अचलेश्वर संचालन समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय एनके मोदी के निर्देशन पर बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मंदिर में लगे चौदह दान पत्रों के ताले खोले गए। गिनती के लिए पहले नोटों को छांटकर उनकी गड्डियां बनाईं गईं। उसके बाद नोटों की गिनती की गई। मंदिर के प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस माह चढ़ौत्री के रूप में छह लाख 53 हजार 450 रुपये की राशि निकली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here