Chhattisgarh: बाजार से घर जा रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार…

0
195

बस्तर: भानपुरी थाना क्षेत्र में 4 युवकों द्वारा बाजार से घर जा रही एक नाबालिग से गैंगरेप का मामाल सामने आया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि भानपुरी में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था, जहां गांव-गांव से लोग खरीददारी करने के लिए आये हुए थे। एक नाबालिग भी अपनी सहेलियों के साथ बाजार में खरीददारी करने के लिए आई हुई थी।

गांव के कुछ युवक भी खरीददारी करने के लिए आये हुए थे। खरीददारी करने के बाद नाबालिग अपनी सहेलियों के साथ पैदल घर जा रही थी, तभी गांव के 4 युवक जिसमें एक नाबालिग व 3 आरोपी रमेश ठाकुर, पीला भद्रे व दुलार भद्रे दो मोटरसाइकिल से जाने के दौरान नाबालिग को देख उसे रोकते हुए जबरन अपने साथ पास के मुरकुची जंगल ले गए, जहाँ उसके साथ रेप किया।

घटना की जानकारी नाबालिग ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद मामले की रिपोर्ट भानपुरी थाना में दर्ज कराई गई। मामले के दर्ज होते ही थाना प्रभारी भानपुरी ने खुद आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम बनाते हुए जांच शुरू कर दिया। घटनास्थल पहुंच मामले की जांच करते हुए आरोपियों की शिनाख्ती की, उसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here