Chhattisgarh: रक्षाबंधन के दिन आदिवासी महिला से गैंगरेप, 6 गिरफ्तार…

0
333

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप किया गया। महिला रक्षाबंधन के दिन मेले से लौट रही थी तभी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है। वह मंगलवार को अपने परिचितों के साथ मीना बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान NTPC लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप किया।

गैंगरेप में महिला का दोस्त भी शामिल है। महिला उसी के साथ लौट रही थी। पहले उसने रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। महिला किसी तरह थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही शाम को एसपी दिव्यांग पटेल भी थाने पहुंच गए।

आनन-फानन में 6 लोगों को पकड़ा गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। एसपी दिव्यांग पटेल के मुताबिक अभी कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामला गंभीर है। जांच पूरी होने पर ही जानकारी दी जा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here