रायपुर: मंत्रालय में प्रवेश हेतु स्वागतम पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन करने पर बिना प्रतीक्षा किए, बिना कतार में लगे, बिना देरी के एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से मिलने के समय की जानकारी मिल जाएगी।
इससे आम नागरिकों का काफी समय बच जाएगा।
आगंतुकों से संबंधित विवरणों के संधारित हो जाने से मंत्रालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था रखने में भी आसानी होगी।








