BIG NEWS: गला रेतकर महिला की हत्या…

0
428

नयी दिल्ली: दिल्ली के बाहरी क्षेत्र के रणहौला इलाके में बृहस्पतिवार को तड़के एक घर में 30 वर्षीय महिला का गला कटा हुआ शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला एक व्यक्ति के साथ किराए के मकान में रह रही थी, वह व्यक्ति लापता है। अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह शादीशुदा थे या नहीं।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े पांच बजे फोन के माध्यम से सूचना मिली और टीम ने वहां पहुंच कर, घर से महिला का शव बरामद किया। उसने बताया कि व्यक्ति की गतिविधियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here