spot_img
HomeBreakingहिन्दी विश्वविद्यालय देश-विदेश में प्राप्त करेगा ख्याति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हिन्दी विश्वविद्यालय देश-विदेश में प्राप्त करेगा ख्याति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय देश- विदेश में अपनी गतिविधियों से ख्याति अर्जित करेगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी के हिन्दी के प्रति सम्मान के मूल भाव को आगे बढ़ाने में भी यह विश्वविद्यालय सक्षम और समर्थ होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय की साधारण सभा की सप्तम बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि जिस कल्पना के साथ इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई उससे पूरा भारत विश्वविद्यालय की ओर बड़ी आशा से देख रहा है। स्व. वाजपेयी का व्यक्तित्व विराट था।

उन्होंने आजीवन हिन्दी भाषा का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। अस्सी के दशक में विदेश मंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी जब विदेश गए, तब वहॉ भी उन्होंने हिन्दी भाषा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में अपना संबोधन हिन्दी में दिया। स्व. वाजपेयी ने अपना जीवन राष्ट्रभाषा हिन्दी की सेवा में लगाया।

इसे भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोला तिहार के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है

वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री मोदी ने नई शिक्षा नीति लागू की है जिसके अंतर्गत एक विश्व विद्यालय सभी तरह की शिक्षा देने में समर्थ होगा। हिन्दी विश्वविद्यालय को ओपन यूनिवर्सिटी के रूप में सभी लोग अंगीकार कर रहे हैं और इसकी स्वीकार्यता बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय ने चिकित्सा जगत में हिन्दी पुस्तकों के प्रकाशन में सहयोग कर आदर्श स्थापित किया है। विश्वविद्यालय ने कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि यह विश्वविद्यालय नई ख्याति अर्जित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, कुलगुरू डहेरिया और साधारण सभा के सदस्यों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में निरंतर बढ़ रही सुविधाओं के लिए बधाई और मंगलकामनाएँ दीं।

उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया। अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलगुरू खेमसिंह डहेरिया ने साधारण सभा में प्रस्तुत विषयों की जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद वी. डी. शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img