दंतेवाड़ा : वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी’’ स्मृति पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

0
160
दंतेवाड़ा : वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी’’ स्मृति पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

दंतेवाड़ा, 30 सितम्बर 2024 : महिला बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष ’’वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी’’ स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाना है,

इसके तहत महिला को 2 (दो) लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जावेगा। इस संबंध में आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग में उपलब्ध है। इसके अलावा सभी प्रविष्टियां 10 अक्टूबर 2024 तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रस्तुत की जा सकेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here