BIG NEWS: 15 जवान घायल, CRPF की गाड़ी सड़क से फिसली, अस्पताल में भर्ती…

0
336

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के खैगाम इलाके में सीआरपीएफ की गाड़ी सड़क से फिसल गई। जानकारी के मुताबिक घटना में 15 जवान घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कश्मीर के बडगाम में गुरुवार को ट्रक के सड़क से फिसल जाने से जवान घायल हो गए। सीआरपीएफ 181-एफ कंपनी के कर्मियों को ले जा रहा एक ट्रक मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खैगाम इलाके में सड़क से फिसल गई। अधिकारी के हवाले से खबर दी गई है कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here