BIG NEWS: महिला कांस्टेबल की हत्या में भाई पर संदेह…

0
432

हैदराबाद: हैदराबाद में सोमवार को एक महिला कांस्टेबल की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में कांस्टेबल के भाई का हाथ होने का संदेह है। इब्राहिमपटनम थाना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब हयातनगर पुलिस थाने में कार्यरत महिला दोपहिया वाहन से ड्यूटी पर जा रही थी।

अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि एक वाहन में सवार होकर आए आरोपी ने पहले तो महिला के दोपहिया वाहन को टक्कर मारी और बाद में चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था और उसके भाई पर उसकी हत्या करने का संदेह है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here