BIG NEWS: कार और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन दोस्तों की मौत…

0
902

एटा: एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में कार और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार रात की है जब कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने एक साथी को उसके गांव छोड़ने नगला गलू जा रहे थे तभी ट्रक से भिड़ंत हो गई।

उसने बताया कि हादसे में अनूप (26), उसके दोस्त इकेश (25) और करू (35) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और अमित घायल हो गया जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here