कोण्डागांव : सुशीला नेताम ने एक बार फिर जिले का नाम किया रोशन

0
240
कोण्डागांव : सुशीला नेताम ने एक बार फिर जिले का नाम किया रोशन

कोण्डागांव, 21 दिसम्बर 2024 : जमशेदपुर राष्ट्रीय तीरंदाजी में जीता रजत पदक, राष्ट्रीय खेल 2024 के लिए क्वालीफाई कोंडागांव जिले की होनहार तीरंदाज कु. सुशीला नेताम ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में एक बार फिर जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य का नाम भी रोशन किया है ।

दिनांक 15 से 20 दिसंबर 2024 के बीच जमशेदपुर (झारखंड) में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने इंडियन राउंड के टीम इवेंट में रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। सुशीला ने अपनी इस सफलता के साथ ही अगले माह उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल 2024 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह उनके कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

खेलो इंडिया का योगदान

सुशीला नेताम खेलो इंडिया लघु केंद्र की नियमित प्रशिक्षणार्थी हैं। उनकी इस सफलता में प्रशिक्षक नकुल सिंह और आईटीबीपी के कोच त्रिलोचन मोहंता का विशेष योगदान रहा है। खेलो इंडिया केंद्र के माध्यम से उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खेलो इंडिया केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करना है। इन केंद्रों के माध्यम से खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण, उपकरण और अवसर प्रदान किए जाते हैं।

बस्तर संभाग के युवाओं को नई पहचान

छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर संभाग के युवाओं को खेलों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, साथ ही खेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। तीरंदाजी, हॉकी, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों में यहां की प्रतिभाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर मिल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here