Raipur: नए साल के एक दिन पहले चंगोराभांटा दो युवकों की हत्या…

0
272

रायपुर: राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है, यहां नए साल के एक दिन पूर्व ही डबल मर्डर की घटना हुई है चंगोराभांटा इलाके में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए हत्यारों की तलाश में जुट गई तथा हत्यारों को पकड़ने में जल्द ही कामयाबी पाई, हत्या में 6 आरोपी शामिल थे जिसमें एक नाबालिक है, हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक चंगोराभांठा इलाके की बताई जा रही है। यहां बीते देर रात आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की सुबह मौत हो गई। मृतकों का नाम कृष्णा यादव और सचिन बडोले बताया जा रहा है। आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में धारा 103(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की विशेष टीम द्वारा घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुये प्रकरण में संलिप्त 04 आरोपियों एवं विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 06 को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी/अपचारी द्वारा त्वरित में हुये विवाद को लेकर कृष्णा यादव एवं सचिन बड़ोले की पास पड़े पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करना स्वीकार किया गया। जिस पर सभी 06 को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर जप्त कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
01. खाम सिंग साहू पिता स्व. प्यारे लाल साहू उम्र 47 साल निवासी शिव नगर राम मंदिर के पीछे चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
02. दुर्गेश साहू पिता खाम सिंग उम्र 23 साल निवासी शिव नगर चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
03. डालेंद्र साहू पिता फेरहा राम साहू उम्र 18 साल निवासी साकेत बिहार कॉलोनी, ड्रीम इंडिया स्कूल के पास चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
04. एवन कुमार साहू पिता थाम सिंग साहू उम्र 18 साल निवासी शिव नगर, राम मंदिर के पीछे चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
05. विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here