spot_img
Homeबड़ी खबरBIG NEWS: बोरवेल में गिरी किशोरी, बचाव अभियान जारी...

BIG NEWS: बोरवेल में गिरी किशोरी, बचाव अभियान जारी…

भुज: गुजरात में कच्छ जिले के एक गांव में सोमवार सुबह 18 वर्षीय एक किशोरी गहरे बोरवेल में गिर गई जिसे बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के भुज तालुका के कंदेराई गांव में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई।

भुज के डिप्टी कलेक्टर एबी जादव ने बताया कि किशोरी राजस्थान के प्रवासी मजदूरों के परिवार से थी। वह 540 फुट गहरे बोरवेल में 490 फुट की गहराई पर फंसी हुई है। जब परिवार ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय लड़की बोरवेल में गिर गई है तो अधिकारियों को संदेह हुआ कि इतनी उम्र की लड़की बोरवेल में कैसे गिर गई।

जादव ने बताया कि उन्होंने दोपहर में कैमरे की मदद से उसके बोरवेल में होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि स्थानीय बचाव दल बोरवेल में लगातार ‘आॅक्सीजन’ पहुंचा रहा है। अधिकारी ने बताया, “लड़की अचेत अवस्था में है। उसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय बचाव दल उसे आॅक्सीजन दे रहा है।” उन्होंने बताया कि बचाव कार्यों में सहयोग के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीमों को भी बुलाया गया है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img