मुख्यमंत्री डॉ. यादव से उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

0
161
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

रायपुर : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज जापान से लौटने पर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जापान दौरे की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह यात्रा प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में आर्थिक विकास के नये अवसरों का सृजन हो रहा है। राज्य सरकार निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और उद्योग के अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here