मध्यप्रदेश के घुड़सवारों ने जीते चार पदक…मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

0
175
मध्यप्रदेश के घुड़सवारों ने जीते चार पदक...मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “कॉनकॉड क्रास कंट्री नेशनल इवेंटिंग प्रतियोगिता 2025” में मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के प्रतिभाशाली घुड़सवारों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अकादमी के फराज़ खान और लखा सिंह को कांस्य पदक मिलने पर बधाई दी है।

उन्होंने प्रतियोगिता के प्री नॉइज क्रॉस कंट्री मुकाबले में मोक्ष पटेल और हमजा अकील को भी बधाई दी है, जिन्होंने रजत पदक जीता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन चारों खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रचलित खेलों के साथ विशिष्ट खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों की सफलता प्रसन्नता का विषय है। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here