Delhi Chunav Parinam 2025: राजधानी दिल्ली में अबकी बार बीजेपी की सरकार, AAP को झटके पर झटका…

0
514
BJP expelled 28 leaders from Arunachal...know the reason

नई दिल्ली: दिल्ली में अबकी बार बीजेपी की सरकार बनते दिख रही है। रुझानों में बीजेपी का कमल लगातार खिल रहा है। बीजेपी ने अब तक 44 सीटों पर बढ़त बना ली है। AAP को झटके पर झटका लग रहे हैं। AAP को 26 सीटों पर बढ़त है। इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी।

उधर, न्यूज चैनल्स पर आ रहे रुझानों में भाजपा 44 सीटों और AAP 26 सीटों पर आगे है। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं, पहले वे पीछे चल रहे थे। AAP सरकार की सीएम आतिशी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने AAP पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में लिखा- और लड़ो आपस में…

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here