spot_img
HomeBreakingखेलों से मिलते हैं जीवन के महत्वपूर्ण सबक : राज्यपाल पटेल

खेलों से मिलते हैं जीवन के महत्वपूर्ण सबक : राज्यपाल पटेल

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि खेलों से व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण होता है। जीवन के महत्वपूर्ण सबक भी खेलों से ही मिलते हैं। खिलाड़ी जीवन के संघर्ष, जिम्मेदारियों और कठिन परिस्थितियों पर विजय पाने में इस सीख का उपयोग करें। राज्यपाल पटेल 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल पटेल ने भोपाल के बोट क्लब में आयोजित कयाकिंग, केनोइंग ओैर रोईंग प्रतियोगिता के ओवर-ऑल चैम्पियनशिप के विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चैम्पियनशिप के समापन की घोषणा करते हुए ध्वज को मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना को सौंपा।

इसे भी पढ़ें :-बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर धारा 136 में होगी कार्रवाई

राज्यपाल पटेल ने कहा कि खिलाड़ी सफलता के दौर में आत्मानुशासन और विनम्रता को बनाए रखे। अपने प्रदर्शन और कौशल को बेहतर होने निरंतर अभ्यास करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति आमजन के नजरिए में बड़ा बदलाव आया है।

फिट इंडिया मूवमेंट और खेलों इंडिया जैसे कार्यक्रमों से टेलेंट हंट और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजनों को बढ़ावा मिला है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेलों के प्रोत्साहन के लिए विशेष प्रावधान ने देश में नई खेल संस्कृति का वातावरण बनाया है।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से खेलों में अब रोजगार के अनेक नए अवसर भी बनने लगे हैं। खेलों का दायरा अब मनोरंजन से बढ़कर सम्मान और करियर तक विस्तृत हो गया है।

इसे भी पढ़ें :-हाथरस भगदड़ में 121 लोगों की हुई थी मौत….भोले बाबा को क्लीन चिट, जानिए किसे माना हादसे का जिम्मेदार

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल खिलाड़ियों को आर्थिक प्रोत्साहन और सरकारी सेवाओं में केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा नियुक्ति दी जा रही है। इसी का सुखद परिणाम है कि ओलंपिक और पैरालंपिक जैसी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश के खिलाड़ी ऐतिहासिक प्रदर्शनों से कीर्तिमान बना रहे है।

राज्यपाल पटेल का स्वागत खेल मंत्री विश्वास सारंग ने किया। स्मृति चिन्ह पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने भेंट किया। खेल मंत्री सारंग ने अपने उद्बोधन में खेलों के विकास के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी भी दी। स्वागत उद्बोधन आसूचना ब्यूरो की संयुक्त संचालक शचि ने दिया।

डी.जी.पी. मकवाना ने 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के आयोजन की विस्तार से जानकारी दी। आभार आयोजन की सचिव कृष्णा ने व्यक्त किया। समापन समारोह में अपर मुख्य सचिव (गृह) जे.एन. कंसोटिया, स्पेशल डी.जी. (प्रशासन) विजय कटारिया, ए.डी.जी. एस.ए.एस. राकेश गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिस और अदर्ध सैनिक बलों के खिलाड़ी, ज्यूरी मेम्बर और वॉलंटियर मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img