शासकीय शिक्षक बीरेंद्र पांडे की गुंडई, भूमाफिया ने दूसरे की जमीन पर कब्ज़ा करने रचा षड़यंत्र, प्रशासन को भी दिखा रहे ठेंगा

0
369
शासकीय शिक्षक बीरेंद्र पांडे की गुंडई, भूमाफिया ने दूसरे की जमीन पर कब्ज़ा करने रचा षड़यंत्र, प्रशासन को भी दिखा रहे ठेंगा

रायपुर : रायपुर के सरकारी शिक्षक बीरेंद्र पांडे का घिनौना चेहरा सामने आया है. शिक्षक बीरेंद्र पांडे ने दूसरे की जमीन को हथियाने के लिए नियमों को ताक पर रख दिया है. बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए सरकारी शिक्षक अपनी दबंगई और मनमानी पर उतर आया है.

रायपुर के बोरिया में निजी प्रॉपर्टी की मालिक मंजू परिहार ने शासकीय शिक्षक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दस्तावेजों के साथ खुलासा करते हुए मंजू परिहार ने शासन-प्रशासन से इन्साफ की गुहार लगाई है, उनके द्वारा कई विभागों में शिकायत की गई. लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई.

बता दें कि बीरेंद्र पांडे वही शख्स है, जो अपनी रसूख का धौंस दिखाते हुए शासन-प्रशासन को खरीदने का दावा करते हैं, बीरेंद्र पांडे को नियम कायदे कानून का कोई खौंफ नहीं हैं. वह सिर्फ अपने बेनामी संपत्ति के नशे में मदमस्त होकर दूसरे को प्रताड़ित और कब्जे का खेल खेल रहा है. हैरत की बात ये है कि दस्तावेजों के खुलासे के बाद भी प्रशासन के हाथ बीरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई करने से कांप रहे हैं. ऐसे में लाजिमी है कि भूमाफिया के हौसले किस कदर बुलंद होंगे।

इस पूरे मामले का कई वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें बीरेंद्र पांडे खुलेआम दबंगई करते नजर आ रहा है. पीड़िता बार-बार उनसे आग्रह करती नजर आ रही है, लेकिन बीरेंद्र अपने नशे में मदमस्त होकर दबंगई करते नजर आ रहे हैं. ऐसे दबंग शिक्षक और भूमाफिया के खिलाफ आखिर कब कार्रवाई होगी? क्या ये जिला प्रशासन को यूँ ही ठेंगा दिखाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here