महासमुंद : मेधावी अनुसूचित जाति छात्रों के लिए SHRESHTA योजना के तहत निःशुल्क आवासीय शिक्षा, राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा 1 जून को

0
228
महासमुंद : मेधावी अनुसूचित जाति छात्रों के लिए SHRESHTA योजना के तहत निःशुल्क आवासीय शिक्षा, राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा 1 जून को

महासमुंद 16 मई 2025 : अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण आवासीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा SHRESHTA (स्कीम ऑफ रेजिडेंशियल एजुकेशन फॉर स्टूडेंट्स इन हाई स्कूल इन टार्गेटेड एरिया) योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार 1 जून 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक रहेगा। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र 25 मई 2025 से डाउनलोड किया जा सकता है। छात्र अधिक जानकारी के लिए SHRESHTA योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here