प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अम्बिकापुर प्रयास विद्यालय के प्रवीण्य सूची में शामिल

0
248
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अम्बिकापुर प्रयास विद्यालय के प्रवीण्य सूची में शामिल

रायपुर, 17 मई 2025 : आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय अंबिकापुर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर वृक्षारोपण भी किया।

बोरा ने विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा खुशबू बारिक एवं दिव्या चौहान को राज्य स्तरीय प्रवीण्य सूची (टॉप 10) में स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

प्रमुख सचिव ने बोर्ड परीक्षा 10वीं एवं 12वीं के शत प्रतिशत रिजल्ट की सराहना करते हुए प्राचार्य, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को भी बधाई हुए कहा कि, जीवन बहुत लंबा है और इसकी दिशा आपके आज के प्रयासों से तय होती है। कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। जैसे आपने अभी सफलता अर्जित की है, वैसा ही परिश्रम करते रहें तो भविष्य में भी सफलता निश्चित है। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए उनकी आकांक्षाएं जानी।

कई छात्रों ने आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा जताई। इस पर बोरा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कहा कि आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के योगदान को विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान विभाग के उप सचिव यू.के. राजपूत, सहायक आयुक्त ललित शुक्ला, विभाग के अधिकारी, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, प्रवीण्य सूची प्राप्त छात्रों के माता-पिता भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here