आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगाया जा रहा है शिविर: वनमंत्री केदार कश्यप

0
197
आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगाया जा रहा है शिविर: वनमंत्री केदार कश्यप

रायपुर, 19 मई 2025 : दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान रविवार की शाम को उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा एवं वनमंत्री केदार कश्यप जगदलपुर के करन्दोला में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए।

समाधान शिविर को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री शर्मा ने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का विभागीय अधिकारी उत्साह के साथ कर निराकरण कर रहे हैं। यह आम नागरिकों को तत्काल सुविधा देने की संवेदनशील पहल है। इस दौरान उन्होंने करन्दोला में महतारी सदन के लिए 29 लाख की घोषणा भी की।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार सभी नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। सरकार गांव, ग्रामीणों की समस्या को समझती है, गांवों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखती है, इसलिए सुशासन तिहार का कार्यक्रम संचालित की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :-सुरेगांव की राधिका बाई को मिला राशन कार्ड

उन्होंने कहा कि आमजनों द्वारा दी गई आवेदनों पर विभागों के द्वारा तत्काल कार्यवाही की जा रही है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष मती वेदवती कश्यप ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार, समाधान शिविर में आवेदन पर विभागीय अधिकारी तत्काल निराकरण कर रहे है इसका जरूर लाभ लें।

कार्यक्रम में मेघावी छात्रों को सम्मानित किया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, आवास की स्वीकृति आदेश पत्र, दिव्यांगजनों को ट्राई सायकल, किसानों को बीज वितरण भी किए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री और वन मंत्री ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया।

कार्यक्रम में जगदलपुर नगर निगम महापौर संजय पाण्डेय, जनपद पंचायत बस्तर के अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला और जनपद पंचायत के सदस्य, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री साय ने किया मुंगेली में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

इस दौरान जिले के दो विकासखंड में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। विकासखण्ड बस्तर के करन्दोला (लेम्प्स के पास) में आयोजित समाधान शिविर में सम्मिलित ग्रामों में विश्रामपुरी, भानपुरी, मुरकुची, कुम्हली, मुंडागुड़ा, नंन्दपुरा, अमलीगुड़ा, बनियागांव, करन्दोला, बोड़नपाल, बेसोली, बाकेल, कुगांरपाल, गुमगा शामिल थे। इस शिविर में 4915 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 4909 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 06 लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।

इसके अलावा विकासखण्ड-बकावण्ड के मूली में आयोजित शिविर में बोरीगांव, कंरजी, कुम्हरावण्ड, बारदा, मूली, चापापदर, चिखलकरमरी, खमेसरी, किंजोली, पंडानार, नेगानार, मोहलई, रामपाल ग्राम पंचायत को शामिल किया गया था। इस शिविर में 3364 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 3357 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 07 लंबित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here